उत्तरायण कालीबाड़ी में दूसरी बार आयोजित हुई माँ जगद्धात्री पूजा

देहरादून। मॉडल कॉलोनी, आराघर स्थित उत्तरायण कालीबाड़ी में दूसरी बार श्री माँ जगद्धात्री पूजा का आयोजन बुधवार को श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया। पूजा का शुभारंभ प्रातः 9.30 बजे हुआ। इस अवसर पर  प्रातः 11.30 बजे पुष्पांजलि एवं आरती का आयोजन किया गया जबकि दोपहर 12 बजे हवन संपन्न हुआ। इस दौरान शाम 6.30 बजे संध्या आरती हुई तथा इसके पश्चात शाम 7 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई।
उत्तरायण कालीबाड़ी के संयोजक एवं संस्थापक अधीर मुखर्जी ने बताया कि माँ जगद्धात्री की पूजा मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर एवं चंदननगर में विशेष रूप से मनाई जाती है। वहीं उत्तराखंड में देहरादून स्थित उत्तरायण कालीबाड़ी द्वारा ही इस पूजा का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य बंगाल की समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को देवभूमि उत्तराखंड में जीवंत बनाए रखना तथा लोगों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना है। इस अवसर पर अधीर मुखर्जी, अरुणिमा घोष, अनुरीता दास, मधुमिता दत्ता, लोखी मुखर्जी, शिवाक्षी मुखर्जी, शिवानी दत्ता, नम्रता मुखर्जी, शंपा दत्ता, अशोक कक्कड़, प्रसन्नजीत दत्ता, मिस्टर रॉय, भारती रॉय, जगमोहन सहगल, वैभव  गुप्ता, दीपक मुखर्जी, शिवाक्षी मुखर्जी,आशी मुखर्जी, खुशी, तनुषा दत्ता, इरीना दत्ता, शर्मिला दास, सुभ्रोतो घोष आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *