स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय में मनाया गया प्राकृतिक चिकित्सा दिवस

-विद्यार्थियों को बताई प्राकृतिक उपचार पद्धतियों की उपयोगिता

देहरादून। स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय के प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग विज्ञान विभाग की ओर से प्राकृतिक चिकित्सा दिवस 2026 मनाया गया। इस अवसर पर प्राकृतिक चिकित्सा के महत्व, औषधि रहित उपचार पद्धतियों और स्वस्थ जीवनशैली को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से प्राकृतिक उपचार पद्धतियों को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक दृष्टिकोण विकसित करने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में योग, आहार चिकित्सा, जल चिकित्सा, मृदा चिकित्सा एवं मालिश चिकित्सा जैसी प्राकृतिक उपचार विधियों की उपयोगिता पर चर्चा की गई। बताया गया कि संतुलित आहार, नियमित योगाभ्यास और प्रकृति के अनुरूप जीवनशैली अपनाकर शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद मिल सकती है। विद्यार्थियों ने भी विभिन्न गतिविधियों और जागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी करते हुए प्राकृतिक चिकित्सा के प्रति अपनी रुचि दिखाई।
इस दौरान प्राकृतिक चिकित्सा के सिद्धांतों, उपचार की विभिन्न विधियों तथा रोगों की रोकथाम में इसकी भूमिका को लेकर विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। कार्यक्रम में इस बात पर भी जोर दिया गया कि वर्तमान समय में बदलती जीवनशैली के बीच प्राकृतिक चिकित्सा और योग को अपनाना स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रभावी माध्यम है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सचिव बालकृष्ण चमोली, कुलसचिव अरविंद अरोड़ा, प्रशासनिक अधिकारी डॉ. निशांत जैन, डॉ. रवि जोशी, डॉ. अक्षय कुमार, चेतन गॉड, रविंद्र सिंह एवं डॉ. गजानन वानखेड़े उपस्थित रहे। वहीं प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग विज्ञान विभाग के प्राचार्य डॉ. तोरण सिंह, विभागाध्यक्ष डॉ. रविकांत शर्मा सहित विभाग के समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *