सोशियल मीडिया पर चल रही खबरों का संज्ञान लेकर बीकेटीसी ने गठित की जांच समिति

-सोशल मीडिया में प्रसारित वीआईपी बिल भुगतान संबंधी प्रकरण में विभागीय जांच समिति तीन सप्ताह में रिपोर्ट सौंपेगी

ऋषिकेश/ देहरादून। श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के निर्देश पर सोशल मीडिया में बीकेटीसी के श्री केदारनाथ धाम में विशिष्ट अतिथियों के आवासीय एवं भोजन आदि के बिलों के मंदिर समिति के माध्यम से भुगतान किए जाने संबंधी प्रसारित खबरों का संज्ञान लेकर मामले में विभागीय जांच समिति गठित कर दी गयी है।

बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए निष्पक्ष जांच एवं सत्यता सामने लाने के उद्देश्य से बीकेटीसी की चार सदस्यीय विभागीय जांच समिति का गठन किया गया है मंदिरों के दान के पैसों का किसी भी स्तर पर दुरपयोग नहीं करने दिया जायेगा तथा दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी।

उल्लेखनीय है कि गठित समिति में वित्त नियंत्रक हेम कांडपाल, अधिशासी अभियंता विपिन तिवारी, विधि अधिकारी एसएस बर्त्वाल तथा मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजन नैथानी को शामिल किया गया है।जांच समिति को निर्देश दिए गए हैं कि वह प्रकरण की तीन सप्ताह में जांचकर आख्या प्रस्तुत करेगी।

बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा कि मंदिर समिति पारदर्शिता एवं जवाबदेही के सिद्धांतों के अनुरूप तथा जांच रिपोर्ट आने के बाद तथ्यों को सार्वजनिक करेगी तथा जिम्मेदारी तय करेगी।जांच समिति के गठन हेतु मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ द्वारा आदेश की जारी कर दिये गये है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *