सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल में अखिल भारतीय आईपीएससी बालिका टेनिस टूर्नामेंट का समापन

देहरादून। सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल देहरादून के टेनिस कोर्ट में 1 से 5 जून 2026 तक आयोजित अखिल भारतीय आईपीएससी बालिका टेनिस टूर्नामेंट (अंडर-14, 17 एवं 19) का भव्य समापन समारोह अत्यंत उत्साह और जोश के साथ संपन्न हुआ। देशभर के 13 प्रतिष्ठित विद्यालयों की छात्राओं ने इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंडर-14 टीम फाइनल में डीपीएस मथुरा रोड ने डेली कॉलेज, इंदौर को 2-1 से पराजित कर खिताब जीता। अंडर-17 टीम फाइनल में ल्च्ै मोहाली ने आरकेकेजीपीएस जोधपुर को 2-1 से हराकर चैम्पियनशिप अपने नाम की। अंडर-19 टीम फाइनल में भी ल्च्ै मोहाली ने डेली कॉलेज, इंदौर को 2-1 से शिकस्त देकर खिताब पर कब्जा जमाया। तृतीय स्थान के लिए अंडर-14 में जेनेसिस नोएडा, अंडर-17 में डब्ल्यूजीएस देहरादून और अंडर-19 में एमओडी बाराखंभा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने अपना लोहा मनवाया।
अंडर-14 व्यक्तिगत फाइनल में डीपीएस मथुरा रोड की सान्वी ने डेली कॉलेज इंदौर की आन्या को 6-3 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। अंडर-17 व्यक्तिगत फाइनल में वाईपीएस मोहाली की सहेज ने त्ज्ञज्ञळच्ै जोधपुर की दर्शामिनी को 6-0 से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। अंडर-19 व्यक्तिगत फाइनल में डेली कॉलेज इंदौर की रीत ने एचपीएस बेगमपेट की महानिया को 6-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया। तृतीय स्थान की स्पर्धाओं में अंडर-14 में वाईपीएस मोहाली की अयाना, अंडर-17 में ल्च्ै पटियाला की जपमन और अंडर-19 में वाईपीएस मोहाली की तमन्ना ने तीसरा स्थान हासिल किया।
समापन समारोह में विद्यालय के चेयरमैन ओम पाठक ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि इन युवा खिलाड़ियों का जोश, समर्पण और खेल भावना देखकर मन गर्व से भर उठता है। उन्होंने कहा कि सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल सदैव देश की युवा प्रतिभाओं को एक उचित मंच देने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा और ऐसे आयोजन आने वाले वर्षों में भी निरंतर जारी रहेंगे। श्री पाठक ने सभी प्रतिभागी विद्यालयों, कोचों और अभिभावकों का हार्दिक आभार व्यक्त किया और कहा कि इन खिलाड़ियों में से ही कल के राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय चैम्पियन निकलेंगे।
सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल के हेडमास्टर डॉ. दिलीप कुमार पांडा ने अपने संदेश में कहा कि इस टूर्नामेंट ने यह सिद्ध कर दिया कि भारत के विद्यालयों में असाधारण टेनिस प्रतिभाएं मौजूद हैं, जिन्हें केवल सही मंच और मार्गदर्शन की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, धैर्य और जीवन में आगे बढ़ने की सीख भी देता है। उन्होंने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए अन्य प्रतिभागियों को भी हौसला बनाए रखने का संदेश दिया।
विद्यालय के  हेड ऑफ स्पोर्ट्स एवं खेल प्रभारी कंवलजीत सिंह धालीवाल ने टूर्नामेंट के सफल समापन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस वर्ष का टूर्नामेंट पिछले सभी संस्करणों से अधिक प्रतिस्पर्धी और रोमांचक रहा। उन्होंने कहा कि देशभर के 13 विद्यालयों की इन युवा खिलाड़ियों ने जिस स्तर का टेनिस खेला, वह भारतीय टेनिस के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है। श्री धालीवाल ने कहा, ये खिलाड़ीं आज विद्यालय स्तर पर खेल रही हैं, लेकिन एक दिन ये राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का परचम लहराएंगी। उन्होंने सभी कोचों, अम्पायरों और आयोजन समिति के सदस्यों का विशेष धन्यवाद किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *