‘मिस फैशन दीवा’ में दिखा प्रतिभागियों का स्टाइल और आत्मविश्वास

-फैशन सेंस, व्यक्तिगत स्टाइल, रैंप वॉक और संपूर्ण व्यक्तित्व के आधार पर हुआ प्रतिभागियों का मूल्यांकन

देहरादून। सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से आयोजित मिस उत्तराखंड 2026 के अंतर्गत शुक्रवार को सेंट्रियो मॉल के स्काई लाउंज में ‘मिस फैशन दीवा’ सब-कॉन्टेस्ट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपने शानदार फैशन सेंस, व्यक्तिगत स्टाइल, आत्मविश्वास और मंचीय प्रस्तुति से सभी का ध्यान आकर्षित किया। ‘मिस फैशन दीवा’ सब-कॉन्टेस्ट में प्रतिभागियों का मूल्यांकन उनके फैशन सेंस, आउटफिट चयन, स्टाइलिंग, रंगों एवं परिधानों के संतुलित संयोजन, आत्मविश्वास, रैंप वॉक, मंचीय प्रस्तुति, ग्रूमिंग तथा संपूर्ण व्यक्तित्व के आधार पर किया गया। प्रतिभागियों ने अपने-अपने अंदाज में फैशन को प्रस्तुत करते हुए यह दिखाया कि व्यक्तिगत शैली केवल पहनावे तक सीमित नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और व्यक्तित्व की अभिव्यक्ति भी है।
प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों की यह भी परख की गई कि वे अपने चुने हुए परिधान और लुक को किस तरह आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत करती हैं। पर्सनल स्टाइल, फैशन की समझ, रचनात्मकता और मंच पर अपनी अलग पहचान बनाने की क्षमता को भी मूल्यांकन का महत्वपूर्ण आधार बनाया गया।
सिनमिट कम्युनिकेशंस के डायरेक्टर दलीप सिंधी एवं राजीव मित्तल ने बताया कि मिस उत्तराखंड 2026 के विभिन्न सब-कॉन्टेस्ट के माध्यम से प्रतिभागियों की अलग-अलग खूबियों और प्रतिभाओं को सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ‘मिस फैशन दीवा’ के माध्यम से प्रतिभागियों को फैशन को केवल पहनावे के रूप में नहीं, बल्कि अपनी पहचान, रचनात्मकता, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व की अभिव्यक्ति के रूप में प्रस्तुत करने का अवसर मिला। उन्होंने बताया कि मिस उत्तराखंड 2026 के विभिन्न चरणों और सब-कॉन्टेस्ट प्रतिभागियों को ग्रैंड फिनाले से पहले अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व को निखारने का अवसर प्रदान कर रहे हैं। ‘मिस फैशन दीवा’ भी इसी श्रृंखला का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा, जिसमें प्रतिभागियों की फैशन समझ और व्यक्तिगत शैली के साथ-साथ उनकी मंचीय प्रस्तुति को भी परखा गया।
इस अवसर पर मिस फैशन दीवा 2025 कृतिका सेमवाल, मिस फैशन दीवा 2025 राधिका आनंद,साईं फैशन डिजाइन एकेडमी की डायरेक्टर राधा कपूर और फैशन स्टाइलिस्ट प्रियादिति सिंधी निर्णायक मंडल में शामिल रहीं।
साईं फैशन डिजाइन एकेडमी की डायरेक्टर राधा कपूर ने बताया कि एकेडमी की टीचर काजल गुप्ता के नेतृत्व में मिस उत्तराखंड 2026 के ग्रैंड फिनाले के लिए साईं फैशन डिजाइन एकेडमी की छात्राएं विशेष रूप से ड्रेस डिजाइन कर रही हैं। उन्होंने बताया कि इन छात्राओं में शिखा, अंजलि, कीर्ति, गार्गी, दिया, सिमरन, वैष्णवी, दीपा राय, मंतशा, अंशिका, सविता, सुमैया, सृष्टि, पूजा, गुरप्रीत, मानसी, तन्नू, प्रियंका, तन्वी, निर्मला, सिमरन रावत, सिमरन परमार, इशिका, स्वाति पटियाल, शिखा राणा, रिया और विनिका सहित कई प्रतिभाशाली छात्राएं शामिल हैं। ये छात्राएं अपनी रचनात्मकता, फैशन डिजाइनिंग की समझ और मेहनत के माध्यम से मिस उत्तराखंड 2026 के ग्रैंड फिनाले के लिए विशेष एवं आकर्षक परिधान तैयार कर रही हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रोडक्शन हेड राहुल छाबड़ा, कोऑर्डिनेटर हिमानी रावत, अनन्या भंडारी, कोरियोग्राफर जैज पुष्कर सोनी एवं राज कौशिक का विशेष सहयोग रहा। मिस उत्तराखंड 2026 के विभिन्न चरणों के बाद चयनित प्रतिभागी अगस्त माह के अंत में आयोजित होने वाले भव्य ग्रैंड फिनाले में अपनी प्रतिभा, फैशन सेंस, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व का प्रदर्शन करेंगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *