तीन दिवसीय गोर्खा दशै दिवाली महोत्सव 30 अक्टूबर से गढ़ी कैंट में

देहरादून। वीर गोर्खा कल्याण समिति देहरादून द्वारा तीन दिवसीय गोर्खा दशै दिवाली सांस्कृतिक महोत्सव एवं राजकीय मेला 2026 का आयोजन महेंद्र ग्राउंड, गढ़ी कैंट देहरादून में होने जा रहा है। यह कार्यक्रम 30 अक्टूबर से 01 नवम्बर तक चलेगा एवं इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। यह जानकारी वीर गोरख कल्याण समिति द्वारा समिति के कार्यालय चंद्रमणि मंदिर में आयोजित एक बैठक में दी गई, जिसमें वीर गोर्खा कल्याण समिति के अध्यक्ष कमल थापा ने संस्था के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार हम गोर्खा दशै दिवाली महोत्सव 2026 का आयोजन 30 अक्टूबर से 01 नवम्बर तक करने जा रहे हैं, इस आयोजन का पिछले साल से बेहतर तैयारी की जा रही है, 2024 में माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा गोर्खा दशै दिपावली महोत्सव को उत्तराखंड की राजकीय मेला घोषित किया गया था एवं इस साल राजकीय मेला की तैयारी बड़ी धूमधाम से की जा रही है।
उत्तराखंड के लोगों को हर वर्ष की भांति इस साल भी मेघालय, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, असम के साथ-साथ गढ़वाली, कुमाऊनी, जौनसारी एवं गोर्खाली संस्कृति की सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुतियां देखने को मिलेगी! वहीं यहां पर विभिन्न प्रकार के स्टॉल्स प्रदशनी लगाए जाएंगे जहां पर देहरादून के लोग विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का आनंद ले सकते हैं एवं अपनी मनपसंद खरीदारी भी कर सकते हैं। कमल थापा ने बताया कि देहरादून के लोगों के लिए हम नेपाल की सांस्कृतिक प्रस्तुति का भी आयोजन कर रहे हैं जिसमें नेपाल की महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में आपको गोर्खासमुदाय की संस्कृति एवं संस्कार से परिचित कराएंगे। वहीं सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय लोक गायक एवं कलाकार श्याम राना, अंतर्राष्ट्रीय लोक गायिका शांता रानी परियार, डीआईडी डांस लिटिल चैंप्स रनर अप आकाश थापा, अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मयूर नृत्य कबी राज थापा मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे। बैठक में समिति के अध्यक्ष कमल थापा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उर्मिला तामाड, उपाध्यक्ष सूर्य बिक्रम शाही, महासचिव विशाल थापा, कोषाध्यक्ष एवं मिडिया प्रभारी टेकु थापा, सचिव देवीन शाही, सह-सचिव आशु थापा, सांस्कृतिक सचि देव कला दीवान, सह सांस्कृतिक सचिव करमिता थापा, संगठन मंत्री लोकेश बन, सोनु गुरूगं, संरक्षक ई० मेग बहादुर थापा, मेजर बीपी थापा, सलाहकार कर्नल एस एस छेत्री,  मदुशुधन शर्मा, सदस्य यामु राना, सोना शाही, पूरन थापा, बुदेश राई, ज्योति राना, बबीता गुरुंग, मिन प्रसाद गुरुंग, साहिल राना एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *